

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को उद्घाटन किया.अब दिन में ड्यूटी करने वाले लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रात में भी ड्राइविंग टेस्ट दे पाएंगे. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को उद्घाटन किया. अब यहां ड्राइविंग टेस्ट देने वाले दिल्ली के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकेगा. दिल्ली सरकार ने इससे पहले अप्रैल में मयूर विहार और विश्वास नगर में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक का ट्रायल शुरू किया था, जिसकी सफलता के बाद आज परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने औपचारिक उद्घाटन किया है.









