

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :जून महीने में ब्याज दरें और भी बढ़ सकती है. आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने संकेत दिया कि जून में जब आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होगी नए सिरे से महंगाई दर के अनुमान के आंकड़े जारी किए जायेंगे. आरबीआई गर्वनर ने संकेत दे दिया है कि जल्द आरबीआई फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. कई जानकारों का आरबीआई अपने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ( MPC) की बैठक में 25 से 35 फीसदी रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. रेपो रेट को मौजूदा स्तर 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.75 फीसदी तक किया जा सकता है. ऐसा हुआ तो आपकी ईएमआई और महंगी हो सकती है.आरबीआई गर्वनर ने संकेत दिया है कि आरबीआई फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. कई जानकारों का आरबीआई अपने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ( MPC) की बैठक में 25 से 35 फीसदी रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. रेपो रेट को मौजूदा स्तर 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.75 फीसदी तक किया जा सकता है. ऐसा हुआ तो आपकी ईएमआई और महंगी हो सकती है.

कमजोर हो रहे रुपये को लेकर आरबीआई गर्वनर ने ये भी कहा कि रुपये में लगातार गिरावट नहीं आने दी जाएगी. वहीं कहा 6 जून 2022 से आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की 3 दिनों की बैठक शुरू होगी. और 8 जून को मॉनिटरी पॉलिसी में लिए निर्णय का ऐलान किया जाएगा. इससे पहले आरबीआई की 4 मई को मॉनिटरी की पॉलिसी की बैठक के बाद अचानक रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.40 फीसदी और कैश रिजर्व रेशियो को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4 फीसदी से 4.50 फीसदी कर दिया. निजी बैंकों से लेकर हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन से लेकर दूसरे प्रकार के लोन महंगा करती जा रही हैं. तो जो कस्टमर पहले से लोन ले चुके हैं उनकी ईएमआई महंगी होती जा रही है. और ईएमआई महंगे होने का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है. जून में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद फिर से लोन लेने वालों को झटका लग सकता है.








