

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : देश की बड़ी डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम ने शनिवार को ऐलान किया कि अब वह जल्द ही जनरल इंश्योरेंस कंपनी बनाएगी. पेटीएम यूपीआई पेमेंट के देशभर में करोड़ों ग्राहक हैं. ऐसे में अब कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब वह जल्द ही अपनी जनरल इंश्योरेंस कंपनी शुरू करने वाली है. इस इंश्योरेंस कंपनी के लिए पेटीएम में निवेश का प्लान भी तैयार कर दिया है.कंपनी अगले 10 सालो में करीब 950 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. पेटीएम ने शेयर बाजारों को इस बात की सूचना देते हुए बताया है कि पेटीएम ने इस जनरल इंश्योरेंस कंपनी का नाम पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड रखा है. इस कंपनी के लिए वन97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी भी दे दी है. बता दें कि पेटीएम ने इंश्योरेंस फील्ड में उतरने का फैसला रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण न होने के बाद लिया है.पेटीएम के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शेखर शर्मा को कंपनी ने अगले पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के पद के लिए चुन लिया है. इसके साथ ही पेटीएम ने यह ऐलान किया है कि अगले पांच साल के लिए मधुर देवड़ा को पूर्णकालिक निदेशक बनाया गया है.

पेटीएम ने इस जनरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि शुरुआत इंश्योरेंस कंपनी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास रहेगी. वहीं बाकी 51 प्रतिशत कंपनी की हिस्सेदारी पेटीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शेखर शर्मा की कंपनी के पास रहेगी. इसके बाद कंपनी में निवेश का प्रोसेस पूरा होने के बाद पेटीएम की हिस्सेदारी इस इंश्योरेंस कंपनी के पास करीब 74 प्रतिशत की हो जाएगी. इसके साथ ही इस इंश्योरेंस कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार पेटीएम हो जाएगी.








