

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बिहार में अब शराब पीने और शराब बेचने वालों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के मूड में आ चुकी है. यही वजह है कि बिहार सरकार शराब पीने वालों और उसके व्यापार में लगे हुए लोगों को सरकारी योजनाओं से प्रतिबंधित करने की तैयारी में है. बिहार सरकार के शराबबंदी कानून 2016 की धारा 65 में यह प्रावधान है की बिहार सरकार चाहे तो किसी भी धारा के तहत चार्जशीटेड या सजायाफ्ता को कई तरह की सुविधाओं से वंचित कर सकती है.ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से भी प्रतिबंधित करने पर विचार चल रहा है. इसको अमल में लाने के लिए मद्य निषेध विभाग ऐसे लोगों पर सख्ती करने की तैयारी में है.पटना में मद्य निषेध विभाग ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ चुनाव लड़ने से रोकने पर भी विचार कर रहा है. विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस संदर्भ में निर्वाचन, पंचायती राज, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग सहित कई विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इस बैठक में विभिन्न अधिकारियों की राय भी ली गई.









