


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़े मंत्रिगण, संसदीय सचिव विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सुझबूझ को कायम रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का, कृषि सचिव डॉ.एस.भारतीदासन, विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली, कृषि संचालक श्री यशवंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।क्रमांक-1217/नसीम/सोलंकी









