

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन बिहार झारखंड में टेरर फंडिंग के मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने आज बिहार और झारखंड में सात जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने संदिग्धों के ठिकाने से साढ़े तीन लाख से ज्यादा की नकदी 11 वाहन हथियार और बारूद सहित आपत्तिजनक दस्तावेज आदि सामान बरामद किया है.नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया की टेरर फंडिंग के इस मामले में आज बिहार के चतरा जिले में 6 जगहों पर और रांची में एक जगह पर छापेमारी की गई. अधिकारी के मुताबिक मामला झारखंड और बिहार के वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में भाकपा माओवादी के अलग समूह द्वारा आतंकी फंड जुटाने और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है. कुछ स्थानीय लोगों ने आम्रपाली मगध के कोयला क्षेत्र में एक अवैध संचालन समिति का गठन किया जो झारखंड राज्य द्वारा घोषित अवैध संघ के लिए काम कर रही थी.









