अगले 10 दिन में 07 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून के आगमन होने की आपार संभावना

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून जल्दी आएगा। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि मानसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंच जाएंगे। ऐसा हुआ और सब कुछ सामान्य रहा तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून का आगमन होगा।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है, भारत में दक्षिण अंडमान सागर में शुरुआती मानसूनी बारिश का अनुभव होता है। इसके साथ ही मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हैं। सामान्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान सागर के ऊपर से आगे बढ़ता है। अभी बढ़ी हुई क्रास इक्वेटोरियल हवा की स्थिति दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के गणितीय मॉडल के मुताबिक इस साल केरल में मानसून की शुरुआत सामान्य से कुछ पहले यानी 27 मई से होने जा रही है। इस मॉडल में चार दिन-आगे पीछे होने की गुंजाइश है। 2021 में मानसून 3 जून को केरल तट पर पहुंचा था।छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत सामान्य तौर पर 15-16 जून से माना जाता है। केरल तट से बस्तर तक पहुंचने में मानसूनी सिस्टम को 12-13 दिनाें का वक्त लगता है। पिछले साल यह 6 दिन पहले ही यानी 9-10 जून की रात में ही रायपुर तक पहुंच गया था।
More Stories
पहाड़ी कोरवा भी लोकतंत्र के इस पर्व में निभाने पहुंचे है अपनी भागीदारी, व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं ने भी डाला अपना मत : जनपद पंचायत बगीचा में मतदान को लेकर भारी उत्साह
फगनी बाई एवं एतवारिन बाई अपना कर्तव्य निभाते रूजवा यादव वोट डालते शांति बाई बिन्दुमती एवं रुक्मणी पहाड़ी कोरवा समुदाय...
बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में लोग उत्साह से मतदान केंद्र पहुचे
जशपुर 17 फरवरी 25/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत प्राथमिक शाला परासुरा,देवडाड़ बलादरपाठ...
रायपुर : दुर्गडोंगरी मंदिर है आस्था और विश्वास का केन्द्र
प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत स्थान रायपुर, 17 फरवरी 2025 छत्तीसगढ़ का बालोद जिला अपनी प्राकृतिक...
बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : मंत्री श्री केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा
रायपुर, 17 फरवरी 2025 वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री श्री...
वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट तैयारियां : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श
रायपुर, 17 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक...
नक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार – मुख्यमंत्री श्री साय
सौर ऊर्जा को बढ़ावा, तकनीकी नवाचार से बिजली बचत: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश रायपुर, 17 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु...