

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर आवश्यक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
सामानों का स्टॉक, दाम, उत्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही कालाबाजारी, मुनाफाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।
आपको बता दें कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 11 अप्रैल को संबोधित करने वाले हैं। देश में 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को आगे जारी रखना है या नहीं इस पर भी फैसला लिया जा सकता है








