
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष ; राज्यपाल अनुसुईया उइके का आज जन्मदिन हैं लेकिन पूरे देश में फैले कोरोना संक्रमण के चलते वे नहीं मना रही हैं और लोगों से इस बात का अनुरोध किया है कि सभी लोग स्वस्थ व कुशल अपने घरो पर ही रहें और नियमों का पालन करें तो यही उनके लिए सबसे बड़ी शुभकामना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि सार्वजनिक जीवन में आपका लंबा अनुभव राज्य के लिए एक खजाने की तरह है। मेरी कामना है कि सदैव जनकल्याण और राष्ट्रसेवा में समर्पित रहकर आपने जिन मानदंडों को स्थापित किया है। उनसे प्रदेशवासी अधिक से अधिक लाभान्वित हों और आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को छूता रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदा स्वस्थ रहते हुए इसी प्रकार जनसेवा के कार्य में जुटे रहें।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आपके प्रतिपालकत्व में प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़े, आपके संरक्षण में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और अधिक बढ़े। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वैश्विक आपदा के बीच राज्यपाल ने इस बार अपना जन्नदिन नहीं मनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी।





















