
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : लॉक डाउन के दौरान भिलाई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भिलाई नगर निगम के एक कर्मचारी ने सेनिटइजर पी लिया है, जिसके बाद से उसकी तबियत बिगड़ गई है। फिलहाल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बता दें कि बीते दिनों राजधानी रायपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां शराब नहीं मिलने से तीनों युवकों ने स्प्रीट पी लिया था , मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भिलाई नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने सेनिटाइजर की पूरी बोतल पी लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सफाई कर्मचारी ने सेनिटाइजर का सेवन क्यों किया। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शराब नहीं मिलने से उसने सेनिटाइजर का सेवन किया है।





















