स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का होम क्वारेंटाइन खत्म — अधिकारियों से हुई चर्चा, मुंबई से आने के बाद से थे होम क्वारेंटाइन पर
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव का क्वारेंटाइन खत्म हो गया है। मुंबई से रायपुर लौटने के बाद से वे होम क्वारेंटाइन पर थें। क्वारेंटाइन खत्म होने पर उन्होंने कोरोना टास्क फोर्स के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। सिंहदेव ने अधिकारियों से सर्किट हाउस स्थित स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चर्चा की है। आपको बता दें सिंहदेव निजी काम से मुंबई गए हुए थे। लेकिन लॉकडाउन के ऐलान के बाद वो कुछ दिनों से वहां फंसे हुए थे। फ्लाइट और ट्रेन के रद्द होने के कारण वे मुंबई से रायपुर नहीं आ पा रहे थे। रायपुर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने खुद को होम क्वारेंटाइन कर रखा था। वे डॉक्टर्स के निगरानी में थे