
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : केन्द्र सरकार ने गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए जनधन खातों में पांच- पांच सौ रु क्रेडिट किए हैं। ये खबर मिलते ही देशभर में बैंकों के आगे भीड़ जमा होना शुरु हो गई है।
धमतरी में पहले और दूसरे दिन बैकों में खाताधारकों की काफी भीड़ लग गई। वही प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद आज बैंकों में खाता धारकों के बैठने का इंतजाम और खड़े होने के लिए गोल निशान लगाया गया है। जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके। वहीं बैक मैनेजर का कहना है कि बैकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने का निर्देश दिए गए हैं। बैंकों में कोराना संक्रमण को रोकने सभी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर में बैंकों में भीड़ रोकने जिला प्रशासन की कवायद जारी है। बैंकों में NCC,NSS सिविल डिफेंस के लोगों की होगी तैनाती की जा रही है। ये वांलेटियर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएंगे। कलेक्टर ने बैंकों में भीड़ ना लगाने की अपील की है । कलेक्टर ने विश्वास दिलाया है कि लोगों के घर पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी





















