गांव में लगा ट्रेक कैमरा — तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत, वन विभाग ने परिजनों को दिए 25 हजार

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : गरियाबंद ,  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तेंदुए ने झपट्टा मारकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। वहीं उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के कोचेंगा गांव का मामला है। बताया जा रहा है ​कि परिवार और गांववाले को जब इसकी जानकारी हुई तो तेंदुए से बच्चे को बचाने की कोशिश की गई। तेंदुए के छोड़ने के बाद मासूम को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद मौत की पुष्टि कर दी। बच्चे का नाम पूरब बताया जा रहा है। बता दें कि तेंदुए ने चार दिन पहले भी एक अन्य बालक पर हमला किया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। बावजूद इन घटनाओं को रोकने वन विभाग अलर्ट नहीं है। हालांकि वन विभाग ने मासूम की मौत पर परिजनों को 25 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

तेंदुए को पकड़ने गांव में लगाए गए दो पिंजड़े
तेंदुए के हमले से मासूम की मौत के बाद अब वन विभाग हरकत में आया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजड़े लगाए हैं। वहीं तेंदुए पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर ट्रेक कैमरे भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *