
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां सभी तैयारियां यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के इलाज के दौरान यहां से स्थानांतरित होने वाले विभागों की भी जानकारी ली। सिंहदेव ने यहां आईसीयू के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही सभी आवश्यक सावधानियां बरतने कहा। उल्लेखनीय है कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर अस्पताल को कोविड-19 के उपचार के लिए 500 बिस्तरों का विशेषीकृत अस्पताल बनाया जा रहा है।





















