
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अस्पताल से भागे कोरोना संक्रमित 2 मरीज, जानिए फिर क्या हुआ अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों की तलाश में जुट गई थी। जयारोग्य अस्पताल समूह के अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल से भाग गये। अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों को भिंड जिले से पकड़ा। कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक को भिंड जिले से लाकर वापस जया रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे मरीज को शिवपुरी जिले स्थित उसके घर में ही बंद किया गया है।





















