रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुरैना ,मध्यप्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग बेखौफ होकर अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। प्रदेश में अवैध शराब का एक और मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के मिरघान गांव का यह मामला है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में रखकर ग्रामीण क्षेत्र में शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस को इसकी मुखबिर से इसके बारे में पता चली। जिसके बाद घर में दबिश देकर 114 देशी शराब की पेटी शराब जब्त की।
जब्त शराब की कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के साथ 1 बाइक भी जब्त किया है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की है।