रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई है. पिछले 24 घंटो में 13 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल 31 केस अब तक सामने आ चुके हैं. जिसमे से 10 ठीक हो चुके हैं. और एम्स रायपुर में शेष 21 का इलाज जारी है. अभी 2 और मामले सामने आये हैं. ये भी कोरबा जिले के कटघोरा से हैं.