रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुख्यमंत्री श्री बघेल और छत्तीसगढ़ विशेष के संपादक मनप्रीत सिंग ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को आज 13 अप्रैल बैसाखी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री बघेल और छत्तीसगढ़ विशेष के संपादक मनप्रीत सिंह ने प्रदेशवासियो की खुशहाली की प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्यौहार खुशहाली का त्यौहार है। इसे हर साल सभी मिल-जुल कर उत्साह से मनाते हैं।उन्होंने सिख समुदाय से देश में व्याप्त कोरोना संकट को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ही परिवार के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।