
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : धमतरी, यात्रा की जानकारी छुपाने का एक और मामला सामने आया है। धमतरी जिले के कुरुद थाना पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही युवक को क्वॉरेंटाइन किया गया है , जानकारी के अनुसार बैंक कर्मी 7 अप्रैल को बिलासपुर से लौटा था। इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि बिलासपुर में कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रशासन वहां से आने वाले हर एक शख्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बैंक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर क्वॉरेंटाइन किया गया है।





















