
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : देशभर में लॉक डाउन है। इस बीच बिल्हा के पार्षद को पार्टी मनाना भारी पड़ गया। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने पार्षद के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जनप्रतिनिधि,जिन्हें आम जनता अपना मुखिया मानती है और सरकार ऐसा मानती है कि नियमों के पालन में वे जनता के सामने आदर्श प्रस्तुत करेंगे। पर ऐसा नहीं है, बिल्हा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 भाजपा के पार्षद देवव्रत ने लॉक डाउन के दौरान अपने मित्रों को मुर्गा पार्टी के लिए आमंत्रित किया और मित्रों ने पार्षद के आमंत्रण को स्वीकार कर मुर्गे के साथ शराब की पार्टी भी कर डाली। एक पूर्व जनप्रतिनिधि की शिकायत पर बिल्हा टीआई ने जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर पार्टी में शामिल मेहमानों और पार्षद के खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।





















