
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है। लॉकडाउन के प्रथम चरण में आपने जो संयम और जागरूकता दिखाई है। उन सबके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। छत्तीसगढ़ में लॉेकडाउन अभी जारी रहेगा। 21 अप्रैल को हम कोराना वायरस संक्रमण की समीक्षा करेंगे। और परिस्थिातियों के अनुरूप निर्णय लेंगे।





















