
रिपोर्ट मनप्रीत सिंग
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ में आज देर रात 3 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। ये तीनों मरीज कटघोरा के हैं। इनमें दो महिला व एक पुरुष है। तीनों को एम्स रायपुर लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज शाम को ही एम्स से छह कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए थे। ये छहों कटघोरा के थे। अब एम्स में मरीजों की संख्या 13 हो जाएगी। ये सभी 13 मरीज कटघोरा के हैं।





















