
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ विशेष : डिण्डोरी ,लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदार समेत ग्राहक पुलिस हिरासत में, दुकान सील मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख इख़्तियार कर लिया है। एसडीएम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 6 दुकानदारों के साथ ग्राहकों भी कोतवाली थाने ले जाया गया। इसके साथ ही दुकान भी सील कर दिया गया है।





















