
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मध्य प्रदेश के सीहोर में एक बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाल लिया गया है. हालांकि बच्ची को ज़िंदा नहीं बचाया जा सका.तीन दिन पहले सीहोर ज़िले में मुंगाओली गांव में बच्ची खेत में खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी.सीहोर के ज़िला कलेक्टर आशीष तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्ची को ज़िंदा नहीं बचाया जा सका और बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया जिससे पता चलता है कि शव डिकम्पोज़ होने लगा था l इसके बाद पूरा प्रशासन बच्ची को बचाने में जुट गया था और पूरे 55 घंटे के बाद उसे बोरवेल से निकाला गया.






















