
मामले में जानकारी यह भी मिली है कि सोसायटी के लोगों ने हरप्रीत को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह उन लोगों से भी विवाद पर उतारू हो गया। नशे की हालत में धुत्त क्रिकेटर की इस हरकत को लेकर सोसायटी के लोगों की शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी रणजी क्रिकेटर हरप्रीत भाटिया और उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।
बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। पीड़ित गार्ड अशोक दुबे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने इस पूरी वारदात की पुष्टि की है। क्रिकैट खिलाडी हरप्रीत छत्तीसगढ की टीम गठित होने से पहले मध्यप्रदेश की ओर से खेलता था। वर्तमान में वह राज्य की टीम का कप्तान भी है।





















