लाकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की आड़ में कपड़े से कॉस्मेटिक तक सभी सामान बेच रहा था विशाल मेगा मार्ट , निगम ने चेतावनी के साथ 50 हजार का जुर्माना ठोका

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

रायपुर छत्तीसगढ विशेष : लाकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की आड़ में कपड़े से कॉस्मेटिक तक सभी सामान बेच रहा था विशाल मेगा मार्ट,लोगों ने सूचना दी और पहुंच गया निगम का अमला फिर ठोंका चेतावनी के साथ 50 हजार का जुर्माना। वार्ड 12 कांटे्रक्टर कॉलोनी स्थित विशाल मेगा मार्ट लॉकडाउन में बिना अनुमति के पूरा खोल दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आड़ में रेडिमेड से लेकर कॉस्मेटिक सहित सारा सामान बेचा जा रहा है। जबकि आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सामग्री के विक्रय को लेकर जिला प्रशासन से अब तक किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है।
विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह से ही काफी भीड़ रही। जिज्ञासावश जब कुछ लोगों ने तहकीकात के लिए मार्ट में प्रवेश किया तो पूर्व की भांति पूरा मार्ट खुला हुआ था। लोग शॉपिंग कर रहे थे। आवश्यक वस्तुओं के साथ सभी प्रकार के वस्तुओं की बिक्री की जा रही थी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए जिले में केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति है। रेडिमेड कपड़े, कॉस्मेटिक आदि की बिक्री को लेकर कोई आदेश नहीं है। विशाल मेगा मार्ट के खिलाफ इसीलिए कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *