रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रायपुर नगर निगम जोन -5 के नगर निवेश विभाग ने लगातार दूसरे दिन निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जोन -5 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं नगर निवेश उप अभियंता सैयद जोहेब की उपस्थिति में चंगाेराभाटा एवं डंगनिया में सडक पर लगाया जा रहा अवैध बाजार अभियान चलाकर हटाने की कड़ी कार्यवाही की. अधिकारियो ने फिर से सडक पर बाजार नहीं लगाने की कड़ी हिदायत दी है, अन्यथा जुर्माना लगाने एवं सामानो की जब्ती करने की स्पष्ट चेतावनी फल एवं सब्जी व्यापारियो को दी है. अभियान निरंतर अवैध बाजार पर कार्यवाही करने हेतु जारी रहेगा.