रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ में आज शाम 4 बजे के बाद दो दिनों का लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान प्रदेश भर की सभी दुकाने बंद रहेगी। राज्य सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार दो दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन रखने का घोषणा किया है जिसके बाद पुरे प्रदेश आज शाम 4 बजे के बाद सभी दुकाने, ढाबा, रेस्टोरेंट , पान ठेले सहित कलेक्टरों द्वारा जारी छूट वाली दुकाने भी बंद रहेगी जो सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मेडिकल, दूध पार्लर, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप ही खुलेगी। इस लॉकडाउन में सब्जी, फल दुकान और शराब दुकाने भी बंद रहेगी।
लॉकडाउन में घर से बिना पर्याप्त कारण के बाहर निकलने पर पुलिस कार्यवाही कर सकती है। लॉकडाउन के पहले अपने जरुरी काम निपटा ले और दैनिक उपयोग की वस्तुए शाम चार बजे के पहले खरीद ले। आपको बता दें कि कोविड-19 से बचाव हेतु राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिया है। यह सुझाव गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री को दिया था जिसको भूपेश बघेल ने सहमति दे दी है। इस दौरा सिर्फ़ सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अत्यावश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी। प्रदेश में मई महिने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लाॅकडाउन रहेेगा।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है। जिसके तहत अब पूरे मई महिने के शनिवार और रविवार के दिन प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा।