

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की । पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत जोगी के गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती होने से प्रदेश भर के उनके समर्थकों के साथ-साथ सभी राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता में चिंता बनी हुई है। जोगी जी के कुशलक्षेम जानने हेतु आज प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी नारायणा अस्पताल पहुचें एवं जोगी पुत्र अमित जोगी एवं अजीत जोगी कि धर्मपत्नी श्रीमती रेणु जोगी जी से मुलाकात कर स्वास्थ्य कि जानकारी ली व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए कामना की।





















