नहीं रहे पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, 7 जून को होगा अंतिम संस्कार वे 1989 में विधायक चुने गए थे। उन्हें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की कैबिनेट में खाद्य और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी।

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :जांजगीर-चांपा , अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह का आज 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 1989 में विधायक चुने गए थे। उन्हें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की कैबिनेट में खाद्य और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। स्व. बलिहार सिंह 2010 में छत्तीसगढ़ निःशक्त व वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी बने थे। बीते 31 मई को उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बीते शुक्रवार को अपोलो अस्पताल में शिफ्ट भर्ती किए गए थे। पूर्व मंत्री बलिहार सिंह जांजगीर जिले के चाम्पा निवासी थे। पूर्वमंत्री का अंतिम संस्कार गृहनगर चाम्पा में कल 7 जून को मंझली तालाब स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व मंत्री सरदार बलिहार सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चाम्पा क्षेत्र के लोकप्रिय वयोवृद्ध नेता सरदार बलिहार सिंह सादगी के प्रतीक थे। वे मेरे स्व. पिता बिसाहू दास जी महंत के अभिन्न मित्रों में से एक रहे हें। डॉ महंत ने कहा कि चाम्पा क्षेत्र में दो अलग-अलग विचार धाराओं के दल में होने के बाद भी हम लोग क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द व प्रेम बनाये रखने के मामले में सदैव एक रहे हैं। बलिहार सिंह जी का निधन मेरे लिए पारिवारिक और व्यक्तिगत क्षति है। डॉ महंत ने पूर्व मंत्री बलिहार सिंह के निधन पर दुख ब्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds