
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :
-गंभीर बीमारियों से पीडि़त 2 मरीजों की कोरोना के बाद मौत
-84 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज
रायपुर। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 113 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 10.00 बजे अपने अपडेट बुलेटिन में यह जानकारी दी।
आज जिला कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर-चांपा से 14, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर से 6.-6, बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर से 2-2 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके पूर्व शाम 6.00 बजे के बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि कल रात एम्स रायपुर में भर्ती 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। रायगढ़ का मरीज पहले से कैंसर से पीडि़त था और उसका ऑपरेशन किया जाना था। वहीं महासमुन्द का मरीज जिसकी कल मृत्यु हुई है, पूर्व में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती था और टीबी, उच्च रक्तचाप और लकवे की बीमारी से पीडि़त था। जिसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी कोरोना की जांच कराई गई थी। गंभीर अवस्था में उसे एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था, जहां वह कोरोना पॉजिटिव निकला।
प्रदेश में आज राहत भरी ये खबर रही कि कोरोना से पीडि़त 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।





















