प्रदेश के बालोद जिले में एक युवती ने उस फैक्ट्री में सुसाइड किया जहा उसकी मां से रेप हुआ था, इसका जिक्र उसने सुसाइड नोट में किया और लिखा पापा मिस यू।

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : बालोद 4 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती ने उस फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया, जहां उसकी मां से रेप हुआ था। बालोद जिले में 21 वर्षीय कालेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है। जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसी फैक्ट्री में 1 साल उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था। इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है।

21 वर्षीय युवती फैक्ट्री में अपने भाई के साथ रहती थी। उसकी मां भी इसी फैक्ट्री में काम करती थी। मगर एक साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री मालिक विजय धाक पर ही लगा था। इसके चलते विजय धाक को जेल भी जाना पड़ा। साथ ही उसकी पत्नी नंदनी धाक भी जेल गई थी।

नंदनी पर महिला को धमकाने का आरोप था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लड़की ने लिखा था कि पापा मिस यू। मगर युवती की मां ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। रेप की घटना के बाद से रेप पीड़िता महिला कहीं और रहने लगी थी। उसका पति पहले ही उसे छोड़कर जा चुका था। लेकिन उसने अपने दोनों बच्चों को फैक्ट्री में ही छोड़ दिया था। इस बीच यह घटना घट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *