राजीव भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी कार्यकारणी सदस्यों से उनके प्रभार जिले की कार्यकारिणी गठन की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी लेने कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिला कार्यालय भवनों के निर्माण की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार की गोधन न्याय योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ और जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, जनप्रतिनिधियों ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश में बाहर से आने वाले मजदूरों को खाना खिलाया, घर जाने की व्यवस्था की, जूता-चप्पल दी। यही कांग्रेस की विचारधारा है। सबकी सहायता, गरीबो, किसानों, मजूदरों, प्रवासी मजदूरों की मदद की। गाय अनुत्पादक नहीं उपयोगी है। 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना से लड़ने में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी, कांग्रेस के कार्यकर्ता ने अहम भूमिका निभायी है। गरीबों की मदद की, लोगों तक राशन पहुंचायी। प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने में मदद की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सराहनीय काम किया है। गोधन न्याय योजना से भूमिहीन मजदूरों को लाभ मिले। गांव का कायाकल्प हो गया है। 20 तारीख को कांग्रेस के पदाधिकारियों को हरेली के दिन उपस्थित रहना है। 

 

मंत्री रविन्द्र चौबे ने संबोधन में गोठान, गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी के बारे में चर्चा की।

 

मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी, सरपंच मनोज ने कांग्रेस प्रवेश किया।

 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य सांसद छाया वर्मा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री द्वारिकाधीश यादव, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, महामंत्री रंजीत कोसरिया, महामंत्री राजेन्द्र साहू, महामंत्री आरती सिंह, महामंत्री यशवर्धन राव, महामंत्री रूकमणी कर्मा, महामंत्री पकंज शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, महामंत्री अरूण सिसोदिया, महामंत्री अर्जुन तिवारी, महामंत्री गोपाल थवाईत, महामंत्री सीमा वर्मा, महामंत्री शाहिद खान, महामंत्री शाहिद खान, महामंत्री पीयूष कोसरे, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र जयसवाल, विष्णु यादव उपस्थित थे। 

 

जिला शहर अध्यक्षों की बैठक में प्रमुख रूप से रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा, बलौदाबाजार हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद भावसिंह साहू, महासमुंद रश्मि चंद्राकर, धमतरी शरद लोहाना, बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे, भिलाई शहर तुलसी साहू, बेमेतरा बंशी पटेल, राजनांदगांव शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, कवर्धा जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर ग्रामीण बलराम मौर्य, कोण्डागांव जिला अध्यक्ष झुमुक दीवान, बीजापुर जिला अध्यक्ष लालू राठौर, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित राम केरकेट्, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरूण मालाकार, जशपुर जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds