

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भानुप्रतापपुर उपचुनाव 2022 में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है. सर्व आदिवासी समाज की तरफ से उम्मीदवार उतारने के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सावित्री मंडावी, बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम के बीच है. चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब सबको पांच दिसंबर का इंतजार है. जब यहां वोटिंग होगी.









