

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बालोद 28 नवम्बर 2022, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अपील पर जिले के गौठानों में पशुओं के लिए समुचित मात्रा में चारे की प्रबंध करने के लिए पशुपालकों एवं किसानों के द्वारा पैरादान का कार्य निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बोईरडीह, रानीतराई, खपराभाट, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ और नगर पंचायत गुण्डरदेही सहित अन्य गौठानों में किसानों, पशुपालकों और स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पैरादान किया गया है।









