


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक छात्रा चौराहे पर खड़ी नजर आ रही है। तभी बगल में खड़ा डंपर उसे कुचलते हुए निकल जाता है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे लापरवाह डम्पर चालक बगल में खड़ी स्कूटी सवार लड़की की तरफ नहीं देखता और उसके ऊपर से भाग जाता है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में छात्रा चौराहे पर खड़ी नजर आ रही है। तभी अचानक डंपर युवती की ओर मुड़ जाता है। उसे रौंदता है और आगे बढ़ता है।
बताया जाता है कि लड़की रायपुर में रहकर कृषि विश्ववविद्यालय में पढ़ रही थी। आकृति रायपुर के साईं नगर ग्राम जोरा तेलीबांधा किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही इस छात्रा की जिंदगी हादसे ने छीन ली।
युवती को टक्कर मारने के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और फरार हो गया। तेलीबांधा थाने की पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी तलाश की जा रही है। यह हादसा शुक्रवार 25 नवम्बर 2022 की दोपहर अग्रसेन धाम चौराहे के पास हुआ। इस मामले का वीडियो घटना के 2 दिन बाद सामने आया है।
छात्रा अग्रसेन धाम चौराहे के सिग्नल पर रुकी और ट्रैफिक के आगे बढ़ने का इंतजार कर रही थी। लड़की का नाम आकृति मिश्रा था। वह मूल रूप से राजनांदगांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवती के शव को राजनांदगांव भेज दिया गया।
आकृति मिश्रा राजनांदगांव के ममता नगर की रहने वाली थी। कुछ समय पहले आकृति के पिता का निधन हो गया था। आकृति अपने भाई अंकुर और मां के साथ रहती थी। कुछ समय से वह रायपुर के जोरा इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। आकृति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा थी।
पुलिस के मुताबिक आकृति 25 तारीख को अपने एक्टिवा cg08 ए एन 7029 से ट्रेन से राजनांदगांव जाने के लिए अपने निवास से निकलकर दोपहर 1:30 बजे अग्रसेन धाम तेलीबांधा सर्विस रोड से जा रही थी तभी लाभांडी की ओर से आ रही हाईवा सीजी 04 एच जेड 7457 का चालक लापरवाही पूर्वक से एक्टिव असवार आकृति को ठोकर मार दिया।
ठोकर से आकृति को सीने व सिर में गंभीर चोट आई. फिर उसे राहगीरों द्वारा उठाकर डीकेएस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान आकृति की मृत्यु हो गई। आकृति के पिता का देहांत हो चुका है. आकृति के घर में उसकी मां और एक बड़े भाई रहते हैं.








