

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : चित्तौड़गढ़, स्थानीय स्तर पर ठगी होने की स्थिति में पुलिस साइबर सेल की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है. लेकिन अब ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग विदेशियों को निशाना बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला चित्तौड़गढ़ में सामने आया है, जहां अमेजन कंपनी के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश में रह रहे लोगों को ठगने का काम किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित होटल धनुष में ऐसा ही एक कारोबार संचालित किया जा रहा था. जिसमें ठग विदेश में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन ठगी का निशाना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें प्रारंभिक रूप से यहां नौकरी करने वाले लोग हैं, जो ठगी के षडयंत्र को अंजाम दे थे. दरअसल, जैसे-जैसे ऑनलाइन सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे ठगी के नए-नए तरीके भी ईजाद किए जा रहे हैं.









