पति ने पालतू बिल्ली को ठहराया लॉकडाउन के दौरान पत्नी को प्रेग्नेंट का जिम्मेदार

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए भारत स​हित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान कई सर्वे और​ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि लॉकडाउन पीरियड में महिलाओं के गर्भवती होने के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने पर बिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है। एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए लिखा है कि कोरोना संक्रमण के खत्म होने तक मैं और मेरी पत्नी ने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया था। क्योंकि पहले ही हमारा एक बच्चा है और मेरी पत्नी प्रीक्लेम्पसिया से ग्रसीत है। पत्नी की तबीयत को देखते हुए हमने दूसरे बच्चे का प्लान नहीं किया था। सुरक्षा के लिए हमने कंडोम इस्तेमाल करने का फैसला लिया था, क्योंकि मेरी पत्नी पिल्स खाने के कारण बीमार पड़ जाती है। हैरानी की बात यह हुई कि कंडोम यूज करने के बाद भी मेरी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई।

इस शख्स ने अपने पोस्ट को आगे लिखा है कि मैंने एक बिल्ली पाल रखी है, जो घर के दराज और अलमारियों को खोलती रहती है। वह घर में हर ओर घुसी रहती है। पत्नी के गर्भवती होने के बाद जब शख्स ने इस पर ध्यान दिया तो पता चला कि इसमें बिल्ली की भूमिका है। दरअसल उसने अपने क्यू-टिप्स बाथरूम के दराज में रखे हुए थे। जहां से लेकर उसने यूज किया था। एक दिन बिल्ली ने दराज में रखे क्यू-टिप्स के बॉक्स को जमीन पर फैल दिया था, जिसमें से कुछ उसने खराब कर दिए थे। खराब हुई क्यू-टिप्स को उसने फेंक दिया। जो पैकेट बंद थे उन्हें बिना चैक किए वापस दराज में रख दिए। बचे हुए कंडोम को सही समझ कर उसने यूज कर लिए। जिसके बाद कुछ हफ्तों बाद उसकी पत्नी में गर्भवती होने के लक्षण दिखने लगे। जब महिला ने प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो पता चला कि, वह गर्भवती है। कुछ समय के लिए, दंपति गर्भावस्था के बारे में हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने गुत्थी सुलझाई तो पता चला कि, इसके पीछे उनकी पालतू बिल्ली का हाथ है। शख्स ने लिखा कि, मैंने दराज में जाकर रखे हुए कंडोम को चैक किया तो देखा कि कंडोम में बिल्ली के दातों के निशान हैं। उसने कंडोम को पंचर कर दिया था। खैर दंपति अब ना चाहते हुए दूसरे नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *