

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बेमेतरा। 69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तीसरे दिन का कार्यक्रम 16 नवंबर को बेमेतरा जिले के सेवा सहकारी समिति कुसमी(बेरला) में राज्य सहकारी संघ एवं जिला सहकारी संघ बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी संघ उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटिया, अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति कुसमी अध्यक्ष रोशन लाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्य सहकारी संघ विशेषज्ञ संचालक हरिश तिवारी, मानसेवी सदस्य अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र व सीइओ विवेक पांडे, प्राधिकृत अधिकारी विनय कुमार सेहवास उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी कार्य की उन्नति के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्व उत्तरदायी होकर कार्य करना आवश्यक है। सहकारिता को जीवन शैली के रूप में अपनाकर अपना जीवन को सफल बनावे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोशन लाल वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि बेमेतरा जिले में जिला संघ बेमेतरा का गठन हुआ है जिससे जिले में सहकारी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है तथा इसका लाभ कृषक और सहकारी बन्धुओं को मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि अश्वनी बबलू त्रिवेंद ने शासन के धान खरीदी के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि आज हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में कार्य कर रही है, राज्य सहकारी संघ द्वारा डिप्लोमा का कोर्स संचालित किया जा रहा है जिसका लाभ युवा साथी लेकर सहकारिता को अपने जीवनयापन का साधन बना सकते है। राज्य सहकारी संघ के सीईओ विवेक पांडे व जिला सहकारी संघ प्राधिकृत अधिकारी विनय कुमार जेहोआश ने आज के विषय पर व्याख्यान दिया।
उपस्थित अतिथियों का जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा के द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया। जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा सहायक प्रबंधक सृजन धर दीवान ने जिला सहकारी संघ की ओर से समस्त अतिथियों कृषक और सहकारी जनों का आभार व्यक्त किया, विशेष रूप से सेवा सहकारी समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा सहकारी सप्ताह आयोजन में दिये सहयोग हेतु आभार माना।
इस अवसर पर सहकारिता विस्तार अधिकारी विजय कुमार सिन्हा,बिसौहा राम साहु, समिति सहायक प्रबंधक रामकरण वर्मा, लेखापाल नीलेश कुमार यादव,नंदिनी बंजारे, नारायण नेताम, अशोक कुमार साहू, नंदकिशोर साहू, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार, हेमा साहू, भोला शंकर साहू, प्रेम कुमार धीवर, प्रदीप कुमार साहू, रामसुहागी साहू,दीपक देवांगन, हरीश कुमार साहू, विक्की चौबे, सहित बड़ी संख्या में सहकारी कृषक बंधु उपस्थित रहे।








