
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना में जमा पैसा इसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों का है। कानून के तहत इसे राज्य सरकारें नहीं ले सकतीं। सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार केंद्र को पैसा लौटाने के लिये कह रही हैं, कानून के तहत ऐसा नहीं हो सकता। सीतारमण ने शिमला कहा कि ‘कानून के तहत, एनपीएस के तहत केंद्रीय मद में जमा पैसा राज्यों को नहीं जा सकता। यह केवल उन कर्मचारियों के पास जाएगा, जो इसका योगदान कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू करने के लिये केंद्र से एनपीएस के तहत जमा लोगों का पैसा लौटाने को कहा है। दोनों कांग्रेस शासित राज्यों ने सरकारी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) फिर से लागू करने को अधिसूचित किया गया है। उनका कहना है कि केंद्र कर्मचारियों का पैसा नहीं रख सकता है।








