



धामी ने कहा गुरुसिखी किताब बाट कर करे सम्मान, गुरु मर्यादा के खिलाफ कोई काम ना करे…
सिरोपा की राजनीति पर लगा प्रतिबंध लगाने कहा…..

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को एक बार फिर कामयाबी हासिल हुई है। बुधवार को उन्हें फिर एसजीपीसी अध्यक्ष चुन लिया गया है। धामी को 104 मत मिले। वहीं बीबी जागीर कौर को 42 मत मिले हैं। एसजीपीसी के इजलास में 146 सदस्यों ने हिस्सा लिया शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित बीबी जागीर कौर को बड़ा झटका लगा है। एसजीपीसी दफ्तर के तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित कमेटी के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी ने 104 वोट हासिल कर बीबी जागीर कौर को 62 वोटों से पराजित किया। बीबी जागीर कौर को कुल 42 वोट मिले। 102 साल पुरानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी चुनाव जीतकर जरूर काबिज हो गए , लेकिन आगे की डगर चुनौतीपूर्ण होगी।बीबी जागीर कौर के खिलाफ शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने पूरी ताकत झोंक रखी थी, फिर भी 42 सदस्यों ने धामी के खिलाफ वोट दिया। ये बादल के लिए मुश्किल पैदा करने वाले होंगे।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के 47वें प्रधान के लिए आज चुनाव हो रहा है। अब तक एसजीपीसी के 46 अध्यक्ष बन चुके हैं। मास्टर तारा सिंह सबसे अधिक सात बार एसजीपीसी प्रधान चुने गए थे। पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह टोहड़ा के बाद एसजीपीसी के अंदर एक बड़ा मजबूत विरोधी धड़ा खड़ा हो गया है, जो हर कदम पर एडवोकेट धामी की घेराबंदी करेगा। अभी तक एसजीपीसी में सवाल उठाने वाले एक- दो सदस्य ही होते थे, लेकिन अब 42 सदस्य एकजुट हो गए हैं
संघ ने की थी लॉबिंग, हुई पंथ की बड़ी जीत: धामी
अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह पंथ की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि संघ व अन्य विरोधियों ने लॉबिंग की थी। केंद्र सरकार और भाजपा सिखों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी कर रही है। इस चुनाव में शिअद एक तरफ और देश व प्रदेश की विपक्षी पार्टियां एक तरफ थीं लेकिन एक बार फिर पंथ की बड़ी जीत हुई है।
एसजीपीसी के कुल 191 सदस्य
जानकारी मुताबिक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 120 हलकों में एसजीपीसी के 191 सदस्य हैं। इनमें से 170 पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित हैं। इसके अलावा 15 सदस्य देशभर से मनोनीत होते हैं। बाकी के छह सदस्य तख्तों के जत्थेदार और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी होते हैं।
एसजीपीसी चुनाव में शाम तक 146 सदस्यों ने वोट डाला। शिअद की बागी नेता बीबी जागीर कौर को सिर्फ 42 वोट ही मिले। जबकि वे 70 के करीब मतदाताओं के साथ होने की बात कह रही थीं। मौजूदा एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को 104 वोट मिले और उन्हें विजय घोषित किया गया।उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा मे गुरुसिखी किताब बाट कर करे सम्मान, गुरु मर्यादा के खिलाफ कोई काम ना करे l








