

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :राजधानी रायपुर का टाटीबंध चौराहा बीते 03 वर्ष से अव्यवस्थित है, जिसके कारण बीते तीन साल से रायपुर-दुर्ग के यात्री परेशान चल रहे थे उनकी समस्या का हल अब हो रहा है, टाटीबंध चौक से भिलाई की ओर जाने वाली सड़क पर बन रहे, ओवरब्रिज की सबसे बड़ी परेशानी अब दूर हो गई है। तीन साल से ज्यादा समय से इस सड़क का काम रुका हुआ था। टाटीबंध पार होने के बाद से ही यह ब्रिज अधूरा है, क्योंकि इसके आगे की सड़क पर करीब 12 पक्की दुकानें और 3 लोगों की निजी जमीन है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस सड़क की जमीन के लिए 8 करोड़ का मुआवजा दिया है। इसे प्रभावित लोगों को बांट दिया गया है। गुरुवार से इन सभी दुकानों और कच्चे निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद ब्रिज का कम चालू हो जायेगा।

टाटीबंध फ्लाइओवर की यह सबसे बड़ी समस्या अब खत्म हो जायेगी। अफसरों का दावा है कि जल्द ही यह ओवरब्रिज बनाने का काम पूरा हो जाएगा। टाटीबंध से भिलाई की ओर जाने वाली 1620 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण NHAI ने जिला प्रशासन से करवाया था, लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं बंटने की वजह से पक्की दुकानों नहीं टूट पाईं थी और जमीन भी सड़क पर नहीं मिल पाई थी। NHAI की ओर से मुआवजे की रकम कलेक्टर को सौंप दी गई है। इसे बांटने का काम रायपुर तहसील के अफसरों ने किया। अभी सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को इन सभी दुकानों को तोड़ दिया जाएगा।
एक व्यक्ति को मिलेगा 5 करोड़ का मुआवजा :
टाटीबंध ओवरब्रिज के लिए जिन लोगों को मुआवजा बांटा गया है, उसमें एक व्यक्ति को सबसे ज्यादा 5 करोड़ का मुआवजा मिला है। बाकी 3 करोड़ 11 दुकानदारों, कुछ कच्चे निर्माण और निजी जमीन वालों को दिए गए हैं। एक व्यक्ति जिसकी निजी जमीन थी उसे करीब 1 करोड़ का मुआवजा मिला है। सभी लोगों को मुआवजे की रकम चेक से दी गई है।
बाकी सभी जगहों में काम तेजी से होता रहा , यही धीमा था :
टाटीबंध से सरोना, रायपुर, बीरगांव की ओर जाने वाली सड़क पर नए ओवरब्रिज बनाने का काम तेजी से हो रहा है, लेकिन भिलाई की ओर जमीन नहीं मिलने की वजह से यह काम अटका हुआ था। इस वजह से इस सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को अधूरे निर्माण की वजह से बहुत परेशानी हो रही थी। इस सड़क बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। इसलिए अधूरे निर्माण को अब जल्द पूरा किया जाएगा।
जमीन अधिग्रहित हो गई है। मुआवजे की रकम भी बांट दी गई है। NHAI की ओर से सभी दुकानें तोड़ दी जायेंगी। ओवरब्रिज का काम अब जल्द पूरा हो जायेगा। देवेंद्र पटेल, एसडीएम रायपुर








