

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात पहुंचे. उन्होंने यहां किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात को बदनाम करने वाली टोली एक्टिव हुई है. लेकिन, यहां की जनता इन लोगों को स्वीकार नहीं करेगी.

गुजरात की जनता को सिर्फ विकास चाहिए. उन्होंने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का पानी दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में पहुंचाया है. आज घर-घर पाइप लाइन से पानी मिलता है. यहां के बंदरगाहों का विकास किया. कनेक्टिविटी बढ़ी है.
पीएम मोदी ने कहा कि दो दशक पहले गुजरात में निराशा का माहौल था. गुजरातियों ने मेहनत करके गुजरात बनाया है. हर गुजराती बोल रहा है ये गुजरात मैंने बनाया है. बीजेपी ने मेरे आदिवासी भाइयों की चिंता की है. उन्होंने कहा कि धरमपुर मे जनसेवा का बड़ा यज्ञ चल रहा है. उमरगांव में अंबाजी तक विज्ञान का कॉलेज नहीं था. आज आदिवासी इलाकों में 5 मेडिकल कॉलेज हैं. एक वक्त ता जब डॉक्टर की कमी थी, आज अस्पताल बन गए हैं. आदिवासी पूरी ताकत से बोलता है कि ये गुजरात मैंने बनाया है.
आज गुजरात में 24 घंटे बिजली मिल रही है. आज गुजरात के समुद्री इलाकों से पूरी दुनिया में सामान पहुंच रहा है. यहां का हर मछुआरा बोल रहा है कि गुजरात मैंने बनाया है. पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजिन की सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता की है. उनके आरोग्य के लिए अच्छी योजनाएं लाए हैं. गुजरात के लोग कंधे से कंधा मिलाकर विकास के काम करते हैं.





















