

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग जैसे स्ट्रक्चर की जांच के लिए हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में शिवलिंग की वैज्ञानिक विधि से जांच की मांग की गई है. इस पर हाईकोर्ट ने एएसआई को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 नवंबर तय की है.
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से सर्वेक्षण कराए जाने से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इससे पहले एएसआई के डायरेक्टर जनरल का हलफनामा दाखिल नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई थी. साथ ही केंद्र सरकार के कल्चरल डिपार्टमेंट पर दस हजार रुपये का हर्ज़ाना लगाया था.








