

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अमित शाह हिमाचल प्रदेश में दो दिन के चुनावी दौरे पर हैं और मंगलवार को उनके दिन की शुरुआत चम्बा के भटियात में एक चुनावी सभा से हुई. उनका अगला पड़ाव मंडी का करसोग विधानसभा क्षेत्र था जिसके बाद ही वो कसुम्पटी पहुंचने वाले थे. शाम पांच बजे का वक़्त है और शिमला शहर के बाहरी इलाक़े भट्टाकुफ़र के एक छोटे से मैदान में स्थानीय लोगों की भीड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने का इंतज़ार कर रही थी,

इलाक़ा जो कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आता है और इस बार यहां पिछली दो बार से विधायक रहे कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार में मंत्री और शिमला विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे सुरेश भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा है.
हिमाचल प्रदेश में चुनावी तापमान भले ही उबाल पर हो, लेकिन सर्दियों का आग़ाज़ भी हो चुका है और चुनावी जनसभा के लिए शाम पांच बजे का समय स्थानीय लोगों को कुछ ज़्यादा उत्साहित करता नहीं दिख रहा.
लोगों में बढ़ती बेचैनी को देख ये भी साफ़ तौर पर महसूस किया जा सकता है कि लोग स्थानीय नेताओं के स्वागत भाषणों के बजाय मंच पर बैठे अमित शाह की बात सुनने के लिए ज़्यादा उत्सुक थे l








