

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद को लेकर मुंबई में हो रही बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को कहा कि आतंकवाद सभी के लिए खतरा है. उन्होंने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में विदेश मंत्री ने एक शब्द में क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि सभी प्रकार के आतंकी हमले अस्वीकार्य हैं. उन्होंने कहा कि 26/11 के मुख्य दोषी आज़ाद हैं और उन्हें ‘सुरक्षा कवच’ मिला हुआ है. यह आतंक के ख़िलाफ़ समान लक्ष्य पर सवाल उठाता है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि वह मुख्य तौर पर पांच बिंदुओं पर सभी का ध्यान लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए, आतंकियों की आर्थिक मदद करने वाले पर प्रतिबंध लगाया जाए, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाया जाए, नेक्सस और ड्रग्स के लिंकेज को तोड़ा जाए. इसके अलावा आतंकी समूहों ने नई तकनीकी का इस्तेमाल किया, नए तरीक़े निकाले, इसका हल तलाशा जाए. राजनीतिक मतभेदों से उठकर एक साथ आतंक की लड़ाई में साथ आना होगा. आतंकवाद पूरी तरह विशुद्ध बुराई है.









