
Report manpreet singh


Raipur chhattisgarh VISHESH : महामसुंद। राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से एक टीम अंडमान निकोबार पहुंची। जहां उपराज्यपाल से मुलाकात कर महोत्सव में शामिल होने आमत्रित किया।
गौरतलब है कि एक से तीन नवंबर तक राजधानी रायपुर में राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का एक प्रतिनिधिमंडल अंडमान निकोबार पहुंचा। जहां आज गुरूवार को राज निवास पोर्ट ब्लेयर में उप राज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (रिटायर्ड) से भेंट कर उन्हे उक्त आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया। संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण दिया। इसके लिए उपराज्यपाल श्री जोशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की









