


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मल्लिकार्जुन खड़गे जी को अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं. कांग्रेस में उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो.” कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी मतों से जीत हासिल की है. खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को सिर्फ 1072 वोट ही मिल पाए. इसके अलावा 416 वोट निरस्त कर दिए गए.इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं. वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं. बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे. आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही. वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही. ऐसे में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है.









