

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मुरादनगर , नगर के एक शोरूम पर मंगलवार दोपहर को करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना एक युवक को काफी मंहगा पड़ा। शोरूम में ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी।

दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक शोरूम में मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास दंपति पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला ने काफी साड़ी देखीं। करीब एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पंसद आई जिसकी कीमत 12 हजार रुपये से अधिक थी।
• शोरूम में खरीदारी के दौरान दंपति में हुआ विवाद
• पति ने सस्ती साड़ी खरीदने के लिए कहा तो भड़की पत्नी
पति ने महिला को कम दाम की साड़ी लेने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने दंपति का समझौता करा दिया है।








