

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : केरल(कोझिकोड) केरल की एक कोर्ट ने साफ़ किया कि जब महिला भड़काऊ कपड़े पहने हो तो यौन उत्पीड़न संबंधी आईपीसी की धारा 354- ए के तहत प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता

कोर्ट ने दुष्कर्म मामले के आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक सिविक चंद्रन (74) को अग्रिम जमानत देते हुए यह टिप्पणी की। आरोपी ने जमानत अर्जी के साथ महिला के फोटो कोर्ट में पेश किए थे। इस पर सुनवाई करते हुए कोझिकोड सेशन कोर्ट ने कहा, आरोपी ने जो फोटो पेश किए उससे पता चलता है कि शिकायतकर्ता का पहनावा ही यौन उत्तेजना पैदा करने वाला है।
जज ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि क्या निःशक्त आरोपी महिला को जबरन खींचकर ऐसा बर्ताव कर सकता है जैसा आरोप लगाया गया है। इस मामले में कथित अपराध के दो साल बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी l








